Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी एसडीओ ने SGGS अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना सिटी स्थित गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में आज अनुमंडल अधिकारी मुकेश रंजन ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौर...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
पटना सिटी स्थित गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में आज अनुमंडल अधिकारी मुकेश रंजन ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्ड व विभागों में घूम घूम कर वहां के चिकित्सा व्यवस्था एवं इलाज से संबंधित उपकरणों आदि का भी जायजा लिया। मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुमंडल अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में दो ओपीडी सुचारू रूप से चल रहा हैं। जिसमे से एक सर्जिकल ओपीडी अभी चल रहा है, जबकि डेंटल ओपीडी किसी कारणवश आज बंद है। जिसे भी वैकल्पिक व्यवस्था करवाते हुए सुचारू रूप से शुरू करने के आदेश दी गई है। 


आईपीडी के संचालन को लेकर एसडीओ ने बताया कि फिलहाल कोविड संक्रमण के असर के कारण मरीजों की कमी है। वही इस संबंध में एसडीओ ने अस्पताल प्रबंधन को कोविड से संबंधित लोगो को प्रोत्साहित कर संचालन करने के लिए निर्देश दी गई हैं। अस्पताल में ड्रग्स- मेडिसीन आदि की उपलब्धता की बात कहा हैं। वही अस्पताल में कर्मचारियों की कमी में सवाल पूछे जाने पर एसडीओ ने बताया कि अभी कर्मचारियों की कमी हैं, इस संबंध में वरीय अधिकारियों को अवगत कराएंगे। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी और मरीज बिना मास्क के दिखे तो इस पर सवाल पूछे जाने पर एसडीओ ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि लोगों में सरकार और मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है और मैं भी लोगों से अपील करूंगा कि कोविड-19 संक्रमणसे बचाव के लिए स्वास्थ मंत्रालय द्वारा दिए गए नियमानुसार निर्देशों का पालन करें। 

 


वही मौके पर अस्पताल में सुव्यवस्थित तरीके से आपातकालीन सेवा संचालन नहीं होने पर उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रिंसिपल सेक्रेटरी को भी अवगत कराया जा चुका है। जल्द ही यहां भी पूर्ण रूप से आपातकालीन सेवा जल्द बहाल कर दिया जाएगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now