Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार हो रही मूल्य वृद्धि के खिलाफ राजद नेताओ ने किया विरोध-प्रदर्शन

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार की जा रही मूल्य वृद्धि के खिलाफ आज पटना साहिब राष...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार की जा रही मूल्य वृद्धि के खिलाफ आज पटना साहिब राष्ट्रीय जनता दल के तत्वावधान में राजद नेताओं ने आज शहीद भगत सिंह चौक पर मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ घंटों प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार प्रदेश राजद के पूर्व महासचिव श्री बलराम चौधरी और राजद नेता मो.जावेद कर रहे थे। जिसमें बड़ी संख्या में सी.पी.आई., सी.पी.आई.(एम.) के नेताओं ने भी भाग लिया। प्रदर्शनकारी इन दिनों कुकिंग गैस, पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि से आक्रोशित होकर जन-विरोधी केंद्र सरकार के विरुद्ध अपने हाथों में मूल्य-वृद्धि वापिस लो, जुमलों की सरकार नही चलेगी, पेट्रोलियम मंत्री इस्तीफा दो जैसे श्लोगन लिखे तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे।


नेताओं ने कहा कि जब तक पेट्रोल, डीजल और रसोई-गैस का मूल्य वृद्धि वापिस नही होता धरना, प्रदर्शन के रूप में आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ राजद नेता धर्मेंद्र प्रसाद मुन्ना, अजित सिंह कुशवाहा, मो.शमशाद, देवरत्न प्रसाद, कुशवाहा नंदन, साबिर अली, शाहीन अनवर, शंभु नाथ प्रसाद, बबलू जायसवाल, भूषण माली, अख्तर अली, मो.पिंकू, अमन कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now