पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी यहां तस्करों की चलती है। जिस वजह से सुबह में प्रतिदिन नए-नए शराब से जुड़ी मामले प्रक...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी यहां तस्करों की चलती है। जिस वजह से सुबह में प्रतिदिन नए-नए शराब से जुड़ी मामले प्रकाश में आते रहते हैं। ताजा मामला पटना सिटी के सुलतानगंज थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने एक युवक को 12 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि पटना लॉ कॉलेज गेट के समीप फेकन पासवान को 12 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
वहीं दूसरी ओर अगमकुआं थाना की पुलिस ने शराब पीने के मामले में एमआईजी से दीपू कुमार व रितेश कुमार को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दोनों युवकों के पास से उपयोग में किए गए शराब की बोतल को भी बरामद किया है। वही मामले में पूछताछ करने के बाद पुलिस दोनों अभियुक्त को कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।




