Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कृषि बिल को लेकर भारत बंद कल, बंदी के समर्थन में राजद नेताओं ने निकाला आक्रोश मार्च

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। केंद्र सरकार द्वारा नए कृषि कानून के तहत लागू तीन बिल के खिलाफ किसान संगठन लगातार विरोध कर रहे है। साथ ही साथ किसान ...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)।
केंद्र सरकार द्वारा नए कृषि कानून के तहत लागू तीन बिल के खिलाफ किसान संगठन लगातार विरोध कर रहे है। साथ ही साथ किसान संगठनों को भरपूर समर्थन देने को लेकर सभी 11 विपक्षी पार्टियां एकजुट हो गया है। जिसमे कांग्रेस, एनसीपी, वामदल, टीआरएस, सपा, तृणमूल कांग्रेस, राजद समेत 11 दल किसान संगठनों के साथ खड़े है। वहीं 08 दिसंबर को भारत बंद के समर्थन में हुँकार भरने को लेकर आज राष्ट्रीय जनता दल पटना साहिब के कार्यकर्ताओं ने पटना सिटी के शहीद भगत सिंह चौक से आक्रोश मार्च निकाला। जो शहीद भगत सिंह चौक से निकलकर गांधी स्मारक चौक बौली मोड़ पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून के तहत पारित तीन बिल को रद्द करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त कर विरोध जताया। 

युवा राजद के प्रदेश महासचिव बलराम चौधरी ने बताया कि बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के आह्वान पर पटना साहिब राष्ट्रीय जनता दल भारत बंद को सफल बनाएँगे। इसको लेकर व्यवसायियों और दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठान व दुकानें बंद रखने की अपील की। 

आक्रोश मार्च का नेतृत्व पूर्व पार्षद सह राजद पूर्व प्रदेश महासचिव बलराम चौधरी, वरिष्ठ राजद नेता मोहम्मद जावेद एवं पूर्व प्रदेश राजद महासचिव रजनीश कुमार राय संयुक्त रूप से की। मार्च में राजद नेता मोहम्मद बजीउद्दिन्न अहमद, साबिर अली, मोहम्मद अख्तर अली, पन्ना लाल यादव, अजीत सिंह कुशवाहा, अभिषेक कुमार रिंकू, मुन्ना खान, साहिन अनवर, एजाजुद्दीन, सानू, बबलू जायसवाल, भूषण माली, सुबोध कुमार, दीपक चौधरी सहित दर्जनों लोगों शामिल थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now