Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मठ के जमीन को बचाने के लिए साधु-संतों ने किया सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। गायघाट स्थित चार सौ वर्ष पुराना मठ महंतो के गुरु के नाम से करीब 91 डिसमिल जमीन था। लेकिन गंगा पार चल रहा है पुल ...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)।
गायघाट स्थित चार सौ वर्ष पुराना मठ महंतो के गुरु के नाम से करीब 91 डिसमिल जमीन था। लेकिन गंगा पार चल रहा है पुल निर्माण को लेकर सरकार ने जमीन को अपने नाम कर मठ के जमीन पर सड़क और अन्य कार्य का शुभारंभ कर दिया हैं। बिहार राज्य उदासीन महामंडल प्रबंधक समिति पटना के संतो ने जमीन बचाने को लेकर बैठक की। इसके उपरांत राज्य सरकार के विरुद्ध आंदोलन करना शुरू कर दिया है। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष स्वामी धर्मदास जी ने बताया की का 400 वर्षों से संतो के गुरु के नाम पर यह मठ का जमीन है तो फिर 2 साल से सरकार बिना कोई सूचना या मुआवजा के बिना सरकारी कार्य के लिए कैसे अधिग्रहण कर लिया है। जबकि हम लोगों के पास इस जमीन का खतियान भी है। लेकिन सरकार अपने नाम से 2 साल पहले अपने नाम करवा लिया है।


 धर्मदास जी का कहना है की सरकार संतों के साथ धोखा कर रहा है इसलिए संत महंत शंभू दास, महंत सागर दास, महंत दयानंद मुनि दास, संत भीम दास, संत गोविंद दास, संत ललन दास, संत ब्रह्मचारी दास, संत शिवदानी दास और भक्तगण सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया संतों का कहना है कि हमारा अधिकार का चीज हम लोगों को मिलना चाहिए संतो के साथ सरकार धोखा ना करें नहीं तो हम लोग आगे और भी सैकड़ों संतो के साथ मिलकर अपने गुरु के मठ को बचाने के लिए सरकार का विरोध करेंगे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now