पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के अगमकुआं आरओबी पर आज सुबह एक ट्रक नो एंट्री में घुस रहा था। जिसके बाद ड्यूटी में तैनात पुलिस कांस्टेब...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के अगमकुआं आरओबी पर आज सुबह एक ट्रक नो एंट्री में घुस रहा था। जिसके बाद ड्यूटी में तैनात पुलिस कांस्टेबल रामनाथ यादव ने ट्रक को नो एंट्री में जाने से रोका। परंतु ड्राइवर ट्रक को कॉन्स्टेबल पर चढ़ा कर भागने लगा। जिससे कॉन्स्टेबल रामनाथ यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद अन्य ट्रैफिक पुलिस ने आनन-फानन में घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की टीम उसकी इलाज में जुटे हैं। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त करने के साथ-साथ चालक को भी मौके पर से गिरफ्तार कर लिया।




