Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


प्रेम प्रसंग में युवक के हत्या मामले में जमकर हंगामा,आगजनी,तोड़फोड़

पटना सिटी (न्यूज सिटी)।  प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के परिजनों द्वारा प्रेमी अंशु कुमार की सहनी की चाकू से गोदकर व गला रेतकर हत्या कर दिया गय...

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के परिजनों द्वारा प्रेमी अंशु कुमार की सहनी की चाकू से गोदकर व गला रेतकर हत्या कर दिया गया था। मृतक को इंसाफ दिलाने को लेकर आज करनी सेना ने प्रशासन से कैंडल मार्च निकालने की अनुमति मांगा था। जिसके बाद प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया। जिससे आक्रोशित होकर करनी सेना के कार्यकर्ताओं में जमकर हंगामा व तोड़फोड़ किया। वही सड़क जाम व हंगामा और तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। 

वही मौके पर करनी सेना के कार्यकर्ताओं ने बताया कि हम लोग शांति पूर्वक कैंडल मार्च निकालने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगा था। परंतु सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार ने अनुमति देने से इंकार कर दिया। जिससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तार अभियुक्तों को स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें फांसी की मांग पर अडिग रहे।


 बता दें कि प्रेमिका ने अपने 18 वर्षीय प्रेमी अंशु से मिलने के लिए 12 दिसंबर की रात को बुलाई थी। जिसके बाद अंशु अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया था। परंतु उसके बाद से वो अपने घर नही लौट सका। बीते 13 दिसंबर को अंशु का सिर कटा शव बहादुर पुर थाना क्षेत्र के न्यू अजीमाबाद कॉलोनी से मिला था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमिका समेत चार आरोपियों कर जेल भेज दिया था। वही एक अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संघन छापेमारी कर रही हैं। 


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now