Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


AIIMS में पटना के 27 वाॅलेंटियर्स समेत कुल 62 लोगों ने ली ट्रायल वैक्सीन का लिया डोज

पटना (न्यूज सिटी)। एम्स पटना में चल रहे स्वदेशी कोरोना वैक्सीन ट्रायल में आम लोगों के साथ-साथ विभागीय पदाधिकारी व कर्मियों में भी उत्साह दिख...


पटना (न्यूज सिटी)।
एम्स पटना में चल रहे स्वदेशी कोरोना वैक्सीन ट्रायल में आम लोगों के साथ-साथ विभागीय पदाधिकारी व कर्मियों में भी उत्साह दिख रहा है। मंगलवार को कुल 61 लोगों ने वैक्सीन लिया। वैक्सीन ट्रायल के लिए विभागीय पदाधिकारी आगे आ रहे हैं। प्रमंडलीय आयुक्त ने आम लोगों से भी आगे आने की अपील की है तथा जो व्यक्ति इस वैक्सीन ट्रायल की मुहिम के हिस्सेदार बनना चाहते हैं वह एम्स में सीधे जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। 

प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को पटना प्रमंडल में कुल 27 लोगों ने कोरोना वैक्सीन का ट्रायल डोज लिया। पटना एम्स में परिवहन विभाग के 4 पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भी डोज लिया। उन्होंने बताया कि ट्रायल वैक्सीन के लिए आम लोगों में उत्साह बढ़ा है। आने वाले दिनों में ट्रायल वैक्सीन लेने वाले की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। पटना प्रमंडल में पांच दिनों में लगभग 100 वाॅलेंटियर्स को वैक्सीन का डोज देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। कोरोना वैक्सीन का ट्रायल डोज लेने वाले सभी वाॅलेंटियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 


मंगलवार को पटना एम्स में नालन्दा से 5, भोजपुर से 5, बक्सर से 4, कैमूर से 6, पटना और रोहतास से 4-4 वाॅलेंटियर्स ने कोरोना वैक्सीन का ट्रायल डोज लिया। आज जिन वालेंटियर्स ने पटना एम्स में ट्रायल वैक्सीन लिया उसमें से पटना जिला के परिवहन विभाग मुख्यालय से अनिंद्य बेरा, आकाश जैन, गौतम मिश्रा और विपिन कुमार है। बक्सर जिले से राजेश कुमार, माया देवी, संजय कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार एवं भोजपुर जिले से विद्या लक्ष्मी देवी, सविता मिश्रा, शारदा देवी, ज्योति सिंह, पूजा सिंह आदि ने वैक्सीन ट्रायल का डोज लिया। वही रोहतास के मदन मोहन मालवीय, अजीत कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, संदेश राम एवं कैमूर जिले के रूपक कुमार, रंजीत कुमार, बलेश राम, ललिता सिंह, वैद्यनाथ शर्मा और नालन्दा जिला के दिनेश कुमार, बबलू कुमार, संजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, ऋषि कुमार आदि ने भी वैक्सीन ट्रायल का डोज लिया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now