Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सोमवार को पटना के 57 जगहों पर जले अलाव

पटना (न्यूज सिटी)। जिलाधिकारी कुमार रवि ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी को ठंड के प्रकोप को देखते हुए गरीब व्यक्तियों के लिए ठं...


पटना (न्यूज सिटी)।
जिलाधिकारी कुमार रवि ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी को ठंड के प्रकोप को देखते हुए गरीब व्यक्तियों के लिए ठंड से सुरक्षा हेतु पर्याप्त जगहों पर अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। इस कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग करने का निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारी को दिया है। साथ ही सभी अंचलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में जलाए गए अलाव के बारे में प्रतिदिन रिपोर्ट जिला आपदा शाखा में उपलब्ध कराने को कहा है। विदित हो कि गरीब असहाय व्यक्तियों को ठंड से सुरक्षा प्रदान करने हेतु जिलाधिकारी पटना के निर्देश पर कंबल वितरण का अभियान भी लगातार जारी है । अलाव की व्यवस्था पटना सदर प्रखंड के महावीर मंदिर, पटना जंक्शन स्टेशन, कारगिल चौक, आईजीआईएमएस, हनुमान मंदिर गर्दनीबाग, पीएमसीएच बच्चा वार्ड, रामगुलाम चौक, बिस्कोमान के पास, लंगर टोली चौराहा, काकिरावारा मस्जिद के पास, हाई कोर्ट मजार के पास, बांस घाट, इनकम टैक्स गोलंबर पर की गई हैं। 


दनियावां रेलवे स्टेशन, टेंपो स्टैंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दनियावां एवं दानापुर अंतर्गत सगुना मोर, दानापुर बस स्टैंड आदि स्थानों पर भी जिला प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था की गई। इसी प्रकार खुसरूपुर अंचल अंतर्गत ब्लॉक मोड़ खुसरूपुर स्टेशन, बैकठपुर मंदिर चौराहा, भूस्कि टेंपो स्टैंड और फुलवारी शरीफ के खोजा इमली, महावीर कैंसर अस्पताल, टमटम पड़ाव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, फुलवारी शरीफ थाना में कुल 5 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई। 


वही पुनपुन अंचल के पुनपुन चौराहा, पुनपुन पिंडदान घाट, ब्लाक चौराहा, पुनपुन मनीष घाट पुनपुन रोड गेट कुल 5 जगहों पर अलाव जले। जबकिं पटना सिटी अनुमंडल अंतर्गत पटना साहिब रेलवे स्टेशन, गुलजारबाग स्टेशन, एनएमसीएच अस्पताल, गुरु गोविंद सिंह अस्पताल, गायघाट आदि 05 स्थानों सहित मसौढ़ी का स्टेशन परिसर, बस स्टैंड, रेलवे गुमटी के पास एवं पंडारक अंतर्गत जगदीश द्वार बाजार, दुर्गा स्थान चौक हॉस्पिटल पंडारक अलाव की व्यवस्था की गई। जिलाधिकारी ने सभी एसडीओ को शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए अलाव कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now