Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जगजीवन स्टेडियम में जी.एम. इलेवन एवं डी.आर.एम इलेवन के बीच 20-20 प्रदर्शनी क्रिकेट मैच का आयोजन

  दानापुर (न्यूज़ सिटी)। शनिवार को जगजीवन स्टेडियम, खगौल में जी.एम. इलेवन एवं डी.आर.एम इलेवन के बीच 20-20 प्रदर्शनी क्रिकेट मैच खेला गया। जि...




 दानापुर (न्यूज़ सिटी)। शनिवार को जगजीवन स्टेडियम, खगौल में जी.एम. इलेवन एवं डी.आर.एम इलेवन के बीच 20-20 प्रदर्शनी क्रिकेट मैच खेला गया। जिसका उद्धाटन संयुक्त रूप से गुब्बारा उङाकर ललित चन्द्र त्रिवेदी, महाप्रबंधक एवं श्रीमति कौमुदी त्रिवेदी,अध्यक्षा, पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर ने किया। जी.एम. इलेवन की टीम ने इस मैच को चार विकट से जीत लिया। डी.आर.एम. इलेवन के कप्तान सह मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार ने टॉस जीता तथा पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया! पहले ओवर के तीसरे गेंद पर ही दानापुर टीम के कप्तान सुनील कुमार ने महाप्रबंधक इलेवन के टीम के बल्लेबाज राजेश कुमार को बोल्ड कर दिया। वहीं जी.एम.इलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाये,जिसमें टीम के कप्तान, श्री ललित चन्द्र त्रिवेदी का 11 रनों एवं मो.इकबाल के 41 बाॅल पर शतक तथा श्री अशोक कुमार का 21 बाॅल पर तीस रनों अहम योगदान रहा। अपने कप्तान के निर्णय को सही साबित करते हुए स्पीन गेंदबाज श्री सत्येन्द्र कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए डी.आर.एम. इलेवन की टीम के दो बल्लेबाजों को आउट किया तथा निर्धारित 20 ओवरों में उनके स्कोर को 118 रनों पर रोक दिया। डी.आर.एम. इलेवन की ओर से पंकज कुमार ने 17 बाॅल पर शानदार 40 रनों तथा सुनील कुमार, मंडल रेल प्रबंधक ने 28 रनों की पारी खेली तथा श्री राजीव रंजन ने 03 ओवर फेंककर 03 विकेट लिया। मैच में ए.के.मिश्रा, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इन्जीनियर, हाजीपुर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। 

जन्होंने मैच में सर्वाधिक 6 विकेट लिया। मैच के मुख्य अतिथि ललित चन्द्र त्रिवेदी, महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर ने विजेता तथा उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया तथा कहा कि जीवन में फिटनेस के लिए खेल-कुद अति आवश्यक है। दिलीप कुमार ने बेहतरीन कमेन्ट्री कर के खेल के माहौल को जानदार बना दिया। ए



म्पायर राकेश सिन्हा एवं अमिताभ पालित तथा स्कोरर की भूमिका में श्री अमलेश कुमार रहे। मौके पर महिला कल्याण संगठन, दानापुर की अध्यक्षा सुप्रिया सहित सभी सदस्याएँ की गरिमामयी उपस्थिति के साथ-साथ मुख्यालय एवं मंडल के सभी अधिकारी उपस्थित हुए। खेल का आयोजन राहुल कुमार राय, मंडल क्रीङा अधिकारी के निर्देशन में मंडल क्रीङा संघ, दानापुर ने किया। बेहतरीन आयोजन के लिए ललित चन्द्र त्रिवेदी महाप्रबंधक, हाजीपुर के द्वारा मंडल क्रीङा संघ, दानापुर की सराहना करते हुए पुरस्कृत किए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now