Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कृषि बिल के विरोध में 08 दिसंबर को भारत बंद के समर्थन में राजद नेताओं ने की बैठक

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। केंद्र सरकार के द्वारा बनाए गए कृषि कानून बिल के विरोध में किसान संगठन के द्वारा 8 दिसंबर 2020 को संपूर्ण भारत बंद क...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
केंद्र सरकार के द्वारा बनाए गए कृषि कानून बिल के विरोध में किसान संगठन के द्वारा 8 दिसंबर 2020 को संपूर्ण भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने हेतु एक बैठक पटना साहिब राजद की बैठक मानस पथ मे हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व पार्षद सह राजद के वरिष्ठ नेता बलराम चौधरी एवं संचालन मोहम्मद जावेद ने की।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ आंदोलित किसानों के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के आह्वान पर भारत बंद के समर्थन में 8 दिसंबर 2020 को पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता रोड पर उतर कर शांतिपूर्ण ढंग से व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं गाड़ी बंद करवाएंगे। वही 07 दिसंबर 2020 को शहीद भगत सिंह चौक से खाजेकलां तक "आक्रोश मार्च" निकाला जाएगा। 


बैठक के उपरांत भारत के संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। इस दौरान राजद नेताओं ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व पार्षद बलराम चौधरी, मोहम्मद जावेद, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र प्रसाद मुन्ना, अजीत सिंह कुशवाहा, मोहम्मद साबिर अली, कमाल अशरफ, अख्तर अली, कौशल कृष्ण, फिरोज अंसारी, एजाजुद्दीन उर्फ सानू, मोहम्मद साहिन, दीपक चौधरी, कुंदन माली, गौतम कुमार ताती, मोहम्मद पिंकू, राजेश मेहता, भूषण माली आदि मौजूद रहे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now