Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नौजरघाट स्थित अति प्राचीन चित्रकूट आदि मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया

पटना (न्यूज़ सिटी)। नौजरघाट स्थित अति प्राचीन चित्रकूट आदि मंदिर में सोमवार को चित्रांशो ने भगवान चित्रगुप्त की पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया। इ...


पटना (न्यूज़ सिटी)। नौजरघाट स्थित अति प्राचीन चित्रकूट आदि मंदिर में सोमवार को चित्रांशो ने भगवान चित्रगुप्त की पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया। इस मौके पर मंदिर को भव्य एवं आकर्षक रूप से सजाया संवारा गया तथा भगवान की प्रतिमा का अलौकिक श्रृंगार किया गया। मंदिर में प्रवेश पूर्व कोरोना संक्रमण से एहतियात बरतने के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा मास्क और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई थी। हालांकि पूजा कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गाइडलाइन का भी पालन किया गया।






https://youtu.be/dkWq0XE3hMs




पूजा समिति के अध्यक्ष एवं मंदिर प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष संजय सिन्हा ने बताया कि मंदिर प्रांगण में आज सायं को भाई-भोज का आयोजन किया गया है। श्री सिन्हा ने बताया कि इस बार शहर के विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति इक्का-दुक्का बैठाया गया है। जिसका विसर्जन हेतु यदि वे नौजरघाट आते है तो उनकी आरती व पूजा की जाएगी।





इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक समिति के महासचिव सुदामा प्रसाद सिन्हा, सचिव सुशील सिन्हा, कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन सक्सेना, अधिवक्ता नवीन कुमार सिन्हा, पूर्व पार्षद अवधेश कुमार सिन्हा, प्रेम सिन्हा, अजय अलबेला, अरविंद कर्ण आदि उपस्थित थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now