Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राजधानी पटना के एनएच-30 सहित अन्य सड़को पर लगा जाम, यात्री हुए हलकान व परेशान

पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के एनएच-30 पर सड़कों पर जाम का महाजाल लगा हुआ है। जिससे यात्रियों की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल...


पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के एनएच-30 पर सड़कों पर जाम का महाजाल लगा हुआ है। जिससे यात्रियों की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जाम का सिलसिला बीते रात 10 बजे से ही है।





तस्वीर में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता हैं कि पटना बाईपास के एनएच -30 पर किस तरह गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है। इस महाजाम से यात्री परेशान नजर आए।हालांकि जाम के कारण वाहनों की कतार लग गयी। जाम इतनी देर तक लगीं रही की ट्रक ड्राइवर ट्रक में ही खाना पकाने लगे। सड़क जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए काफी देर तक कोई पहल नहीं की गई। वही 10 बजे रात से सड़क पर 30 से 40 किलोमीटर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।









वही दूसरी ओर एनएच-30 पर जाम के कारण हजारों यात्रियों को सफर में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। छठ पूजा में घर वापस जा रहे परदेशियों को जाम का सामना करना पड़ा रहा हैं। साथ ही वर्तमान में छठ पूजा का समय हैं, कल से नहाय खाय का रश्म विधि विधान शुरू होने वाला है। इसको लेकर पूजा के समान से लेकर केला के हौज तक ट्रक पर लदे हैं। ऐसे में यात्री सहित पूजा के सामान जाम के महाजाल में फंस चुके हैं। वही दूसरी ओर पटना पुलिस एनएच-30 पर लगे महाजाम से मुक्ति दिलाने में अथक प्रयास कर रहे है।





वही दूसरी ओर एनएच-30 जाम होने के वजह से ऑटो, ई-रिक्शा एवं दो पहिया वाहन सवार वैल्पिक रास्ता का तलाश कर रहे हैं। जिस वजह महात्मा गांधी सेतु पुल, पीपा पुल, अशोक राजपथ, शेरशाह पथ और सुदर्शन पथ पर भी महाजाम का जाल लगा हुआ है। इन इन सड़कों पर भी वाहन रेंगते हुए दिख रहे हैं। हालांकि जाम छुड़ाने के लिए स्थानीय थाना ही काफी मशक्कत कर रही है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now