Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना डीएम ने छठ घाटो का किया औचक निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश

पटना (न्यूज़ सिटी)। लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां जोरों पर है। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां भी लागातार जारी है। इस कड़ी में...


पटना (न्यूज़ सिटी)। लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां जोरों पर है। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां भी लागातार जारी है। इस कड़ी में सोमवार के सुबह पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि, वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा सहित संबंधित अधिकारियों के साथ पटना के घाट से लेकर गायघाट तक नाव से घाटों का औचक का निरीक्षण किया। वही मौके पर जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से लोक आस्था का छठ पर्व को लोग अपने घर पर ही मनाए। अगर जिनके पास ये सुविधा नही है, वे एहतियातन के लिए जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए कोरोना के नियमो को पालन करते हुए छठ घाटों पर आए।









बता दें कि इस वर्ष छठ पर्व 18 नवंबर से 21 नवंबर तक मनाया जाएगा। 18 नवंबर को नहाय खाय, 19 नवंबर को खरना, 20 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 21 नवंबर को उषा अर्घ्‍य के साथ इसका समापन होगा, इन 4 दिनों तक सभी लोगों को कड़े नियमों का पालन करना होता है। इन 4 दिनों में छठ पूजा से जुड़े कई प्रकार के व्‍यंजन, भोग और प्रसाद बनाया जाता है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now