Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


दवा लाने गई महिला अबतक घर नही लौटी, गुमशुदगी का मामला हुआ दर्ज

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बीते गुरुवार के दोपहर को एक महिला अपने घर से दवा लाने और कुछ जरूरी काम होने के कारण घर से निकली थी। लेकिन आज यानी शु...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बीते गुरुवार के दोपहर को एक महिला अपने घर से दवा लाने और कुछ जरूरी काम होने के कारण घर से निकली थी। लेकिन आज यानी शुक्रवार को भी महिला के घर वापस नही लौटी। जिसके बाद महिला के परिजनों ने अनहोनी होने की आशंका जताई। जिसके बाद उक्त महिला के 17 वर्षीय बेटा रितिक कुमार ने अपने माँ के गुमशुदगी होने का मामला मेहंदीगंज थाना में आज दर्ज करवाया है। गुमशुदा महिला की पहचान पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र निवासी स्वर्गीय अमरनाथ महतो की 45 वर्षीय पत्नी रेखा कुमारी है। फिलहाल पुलिस गुमशुदा महिला के बेटा रितिक कुमार के बयान पर मामला दर्ज कर महिला की खोजबीन करना शुरू कर दी है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now