Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सिर्फ चुनाव के समय महारानी को याद आता है बिहार, कहा - कम से कम गांधी जयंती पर भी महारानी को सच बोलना चाहिए : नंदकिशोर यादव

पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं रह गयी है।...


पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं रह गयी है। वह अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकती है। देश की जनता के साथ- साथ राजनीतिक दलों को भी इससे सचेत रहना चाहिए।





श्री यादव ने आज यहां कांग्रेस की कथनी और करनी पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस किसी को ठग सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि महारानी को सिर्फ चुनाव के समय ही बिहार की याद आती है। बिहार के लोगों को कांग्रेस ने हमेशा सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया। आजादी के बाद दशकों तक बिहार में कांग्रेस का राज रहा। लेकिन, कांग्रेस ने बिहार के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। सामंतवादी प्रवृत्ति वाली कांग्रेस सरकार में गरीब और गरीब होते गए अमीरी और गरीबी के बीच की खाई लगातार चौड़ी होती गयी।
श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस की महारानी कृषि सुधार बिल पर किसानों को गुमराह कर रही हैं । कम से कम गांधी जयंती पर तो महारानी को सच बोलना चाहिए था। जनता को गुमराह कर कांग्रेस नकारात्मक राजनीति कर रही है । कृषि बिल का विरोध करनेवाले कांग्रेसी नेताओं को हिम्मत है , तो साबित कर बताएं कि कृषि बिल किस तरह किसानों को नुकसान पहुंचायेगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now