Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


युवा समाजसेवी संजीव देवड़ा बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के बने प्रमंडलीय उपाध्यक्ष

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित प्रादेशिक अध्यक्ष श्री महेश जालान ने नए सत्र 2020-22 के लिए अपने प्...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित प्रादेशिक अध्यक्ष श्री महेश जालान ने नए सत्र 2020-22 के लिए अपने प्रादेशिक कमेटी में पटना सिटी के युवा समाजसेवी संजीव देवड़ा को प्रमंडलीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही प्रमंडलीय मंत्री के रूप में राजेश चौधरी को मनोनीत किया गया।





बता दें कि वर्तमान समय में संजीव देवड़ा अग्रवाल युवा सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मारवाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। इनके मनोयन पर समाज के गणमान्य लोगों ने कहा कि श्री देवड़ा के मनोयन पर सम्मेलन को मजबूत संगठित एवं सक्रिय करने में सफल रहेंगे। यह सत्र उनके नेतृत्व में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कमल नोपानी, मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विनोद तोदी, रमेश चंद्र गुप्ता, राजेश बजाज, गिरधारी लाल सराफ, गणेश खेमका, शिव प्रसाद मोदी, गणेश शर्मा, हनुमान सहाय गोयल, अशोक बुबना, योगेश तुलसियान, राहुल अग्रवाल समेत अनेक लोगों ने बधाई दी।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now