Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नौबतपुर में दहेज के लिए ससुराल पक्ष ने की बहू की हत्या, मामला दर्ज

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। वह...


नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जलपुरा गांव निवासी मुकेश मिस्त्री की पत्नी उषा देवी का शव जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेजवाया। रानी तालाब थाना के पतुत गांव निवासी उषा के पिता जगदीश मिस्त्री ने नौबतपुर थाना में दामाद मुकेश मिस्त्री, ससुर रमायोध्य मिस्त्री, सास सीता देवी, देवर उमेश मिस्त्री, ननद पूजा कुमारी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराया है।









बताया जाता है कि जगदीश मिस्त्री ने अपनी पुत्री उषा किमारी की शादी 5 साल पूर्व नौबतपुर के जलपूरा गांव निवासी मुकेश मिस्त्री के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चला। उसकी पुत्री को तीन पुत्र भी हुआ। इसके बाद ससुरालवाले दहेज में 5 लाख रुपए और बाइक की मांग करने लगे। मांगे पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार शिकायत मिलने पर समझौता भी कराया गया। शुक्रवार को गाँव वालों ने जगदीश मिस्त्री को सूचना दिया कि उनकी बेटी उषा की हत्या कर शव को पलंग पर लेटाकर फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। नौबतपुर थाना प्रभारी सम्राट दीपक ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संघन छापेमारी की जा रही है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now