Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी बना चोरों का गढ़, हेलमेट पहन टाटा सूमो किया गायब

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना सिटी में चोरों का आतंक कायम है। ताज़ा मामला आलमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भद्रघाट की है, जहां गुरुवार की रात राजू ...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना सिटी में चोरों का आतंक कायम है। ताज़ा मामला आलमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भद्रघाट की है, जहां गुरुवार की रात राजू गुप्ता अपने घर के बाहर टाटा सूमो गाड़ी लगाया था। जिसके बाद चार चोरों ने रात का सन्नटा देख कर टाटा सूमो को चुरा कर चलते बने।






https://youtu.be/Mwaq-x8NSFk




घटना के संबंध में बताया जाता है कि चोरों ने सबसे पहले सूमो के शीशे को काटा और फिर उसे खोल कर मास्टर चाभी से गाड़ी को चालू कर चारो चोर सूमो गाड़ी लेकर भाग निकले। हालांकि चोरी की घटना को अंजाम देने के वक्त दो चोर अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहने हुए थे। हालांकि पूरी घटना क्रम घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।





घटना सीसीटीवी में कैद




बता दें कि दो साल पूर्व भी इसी टाटा सूमो की चोरी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गायब हुए सूमो को मोतिहारी से बरामद किया था।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now