Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति और पढ़ो पटना के लोगो ने स्लम बस्ती के बच्चों के बीच मनाया गांधी जयंती।

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। गाँधी जयंती के अवसर पर पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति और पढ़ो पटना के संयुक्त तत्वाधान मे बाज़ार समिति झोपड़पट्टी के बच्चो...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। गाँधी जयंती के अवसर पर पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति और पढ़ो पटना के संयुक्त तत्वाधान मे बाज़ार समिति झोपड़पट्टी के बच्चो के साथ महात्मा गाँधी और शास्त्री जी की जयंती धूम धाम से मनाई गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बबलू कुमार ने पटना पढ़ो की सुनीता और स्वीटी कुमारी की देख रेख मे बच्चो के लिए मुफ़्त पढ़ाई की व्यवस्था की । इसकी संचालन का बागडोर झोपड़पट्टी 183 ,कुम्हरार विधान सभा च.म.मंच को दिया गया जो समय पर साफ सफ़ाई के साथ बच्चो के स्वक्ष्ता पर ध्यान देते हुए प्रतिदिन वर्ग संचालन की व्यवस्था करेंगे।









शिक्षक के रूप मे स्थानीय पढ़े लिखे बच्चो को ट्रेंड किया जायेगा। जिसकी देख रेख स्थानीय बाज़ार समिति के संयुक्त सचिव भूट्टो ख़ान , समाजसेवी राहुल सिंह , गौतम चंद्रवंशी , मिड्ल स्कूल मॉऊँट एवेरेस्ट के हेडमास्टर किशोर कुमार , शिक्षक आदित्य ठाकुर , अमित सिंह , सुदर्शन कुमार , रवि कुमार , वनिता बिहार मध्य विद्यालय के शिक्षक राजेश रमण समय समय पर इन बच्चो की देख रेख की जिम्मेवारी ली । अंत मे समिति के अध्यक्ष बबलू कुमार ने शिक्षण हेतु आए सभी बच्चों को माला पहनाकर लोगो को मिठाईया वितरण कर स्वागत किया। और फ्री शैक्षणिक केंद्र प्रत्येक वार्ड मे खोलने की बात की । इस अवसर पर स्थानीय मिश्रा जी , जितेंद्र चंद्रवंशी , गूरिया देवी , गौतम कुमार और स्थानीय बच्चे उपस्थित थें।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now