पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने पटना सिटी का दौरा कर चौक स्थित झाउगंज पहुंचकर "सिटी योग धाम केंद...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने पटना सिटी का दौरा कर चौक स्थित झाउगंज पहुंचकर "सिटी योग धाम केंद्र" का उद्घाटन किया। इस मौके पर पथ निर्माण मंत्री ने योग धाम को योग शिक्षा का एक बेहतर केंद्र बनने की संभावना जताते हुए कहा कि योग केंद्र खुल जाने से लोगों को इसका विशेष लाभ मिल सकेगा।
इस दौरान पथ निर्माण मंत्री ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पटना सिटी के गायघाट के पास 33 करोड़ की लागत से बनने वाले आईटीआई कॉलेज खोले जाने की भी बात दोहराई।



