न्यूज़ सिटी, सेंट्रल डेस्क। राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां एयरपोर्ट के पास स्थित बिहार सैन्य पुलिस ने मंगलवार की...
न्यूज़ सिटी, सेंट्रल डेस्क। राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां एयरपोर्ट के पास स्थित बिहार सैन्य पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक पुरूष कॉन्स्टेबल ने महिला कॉन्स्टेबल को गोली मार दी। गोलीबारी की आवाज सुनकर बीएमपी वन कैंप में रह रहे अन्य कांस्टेबल मौके पर पहुंचे और दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाने की कोशिश की। परंतु उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मौके पर जांच के लिए एफएसएल की टीम पहुंची है। वही घटना की सूचना मिलते ही पटना पुलिस के अधिकारी भी बीएमपी कैम्प पहुंचे हैं। मृतक जवान का नाम अमर और महिला सिपाही का नाम वर्षा है। पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले में घटना की जांच की जा रही है।
मामले में बताया जाता हैं कि घटना के समय वर्षा महिला सिपाहियों के ठहरने के लिए बने रूम में थी तभी अमर वहां पहुंच गया। वर्षा के साथ किसी बात को लेकर उसकी कुछ कहासुनी हुई। वर्षा बिस्तर और ट्रंक के बीच खड़ी थी। अमर ने अपने राइफल से वर्षा को गोली मार दी। गोली लगते ही वर्षा वहीं फर्श पर गिर गई। इसके बाद अमर ने उसी राइफल से अपने सिर में गोली मार ली। गोली लगते ही अमर भी वर्षा के पास ढेर हो गया।



