Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


8 जिले की 12 योजनाओं के लिए 215.19 करोड़ : नंद किशोर यादव

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि पटना जिले में सड़कों के उन्नयन और विकास की 71.93 करोड़ की चार योजनाओ...


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि पटना जिले में सड़कों के उन्नयन और विकास की 71.93 करोड़ की चार योजनाओं सहित विभाग ने 8 जिले की 12 योजनाओं के लिए 215.19 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की हैं। स्वीकृत योजना के तहत लगभग 138 किलोमीटर पथांश लम्बाई में सड़कों के जीर्णोद्धार का कार्य किया जायेगा।






https://youtu.be/yx6eotnnPz8




श्री यादव ने बताया कि विभाग मे जिन जिले की योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की है, उनमें पटना के अलावा बक्सर, खगड़िया, मजफ्फरपुर, मधेपुरा, भागलपुर, रोहतास और जहानाबाद शामिल हैं। बक्सर जिले की दो योजनाओं के लिए 41.39 करोड़ की मंजूरी दी गई है। स्वीकृत योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए श्री यादव ने बताया की पटना में बेउर जेल मोड़ (एनएच-30) से हसनपुर एवं जयप्रकाश नगर मोड़ पथ के लिए 15.38 करोड़, उलार सूर्य मंदिर रोड (एसएच-2) से एसएच 69 होते हुए बहादुरगंज टाड़ी बाजार तक पथ के लिए 18.76 करोड़, नेशनल हाईवे-82 के घोसबरी थाना से मोहनपुर-त्रिमुहान-बलवा शहरी होते हुए झुनकी एन0एच0-82 पथ के लिए 29.63 करोड़ और पटना के ही नवही से नौबतपुर भाया सरासत पथ के लिए 08.14 करोड़ रूपये की विभाग ने मंजूरी दी है। इसी प्रकार बक्सर जिले के सरेंजा-कोरान सराय पथ के लिए 23.96 करोड़ और इसी जिले के चौसा-धनसोइ पथ के लिए 17.42 करोड़, खगड़िया जिले में परिहारा से रानी सकरपुरा, इमली रेलवे स्टेशन होते हुए कोनिया पथ के लिए 20.13 करोड़, मुजफ्फरपुर जिले के रामचन्द्रा चौक से महुआ भाया पदमौल पथ के लिए 24.99 करोड़, मधेपुरा जिले के खुरहान-परैल-रतवारा-कपसिया पथ के लिए 05.14 करोड़, भागलपुर जिले के डोमनिया चौक पिरपैती से बाबूपुर भाया बाखरपुर पथ के लिए 15.18 करोड़, रोहतास जिले के करगहर-कुसही-ठोरासन-समहौता पथ के लिए 28.50 करोड़ और जहानाबाद जिले के डहरपुर से सातनपुर भाया अहयासा पथ के लिए 07.40 करोड़ रूपये की मंजूरी दी गई हैं।






https://youtu.be/U4WP1zVR4PQ




श्री यादव ने बताया स्वीकृत योजना के तहत पथों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, पथ परत कार्य, साईड ड्रेन, बाॅक्स कल्भर्ट, रोड सेफ्टी एवं पथ निर्माण व जीर्णोद्धार से संबंधित विविध कार्य किए जायेंगे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now