पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मोहर्रम में शांति और सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन, पटना के दिशा निर्देश पर पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र में विभ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मोहर्रम में शांति और सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन, पटना के दिशा निर्देश पर पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न थाना के थानाध्यक्षों नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का आयोजन मालसलामी थाना क्षेत्र से शुरू हुआ और विभिन्न थाना क्षेत्रों के सड़को और संवेदनशील गलियों का भ्रमण करते हुए सुलतानगंज थाना क्षेत्र तक गया। इस दौरान पटना सिटी के विभिन्न थानों की पुलिस जवान और रैपिड एक्शन फोर्स शामिल थे। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे मुहर्रम पर्व को अपने घरों में मनाए। साथ ही कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए मोहर्रम के मौके पर अखाड़ों और जुलूस प्रदर्शन पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगा दी गयी है। इसलिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करें।



