Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नालंदा में ट्रक-ऑटो में हुई जोरदार टक्कर, मिठाई कारोबारी समेत दो की मौत

न्यूज सिटी, सेंट्रल डेस्क। नालंदा में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। घटना रहुई थाना क्षेत्र के भेंडा गांव के पास क...


न्यूज सिटी, सेंट्रल डेस्क। नालंदा में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। घटना रहुई थाना क्षेत्र के भेंडा गांव के पास की है, जहाँ तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक और ऑटो में जोरदार टक्कर हुई, जिसमें दो लोगों की मौत और ऑन स्पॉट हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रहुई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतकों में एक की पहचान मिठाई कारोबारी देवेंद्र के रूप में की गई है।






https://youtu.be/U4WP1zVR4PQ




वही घटना के संबंध में मिठाई कारोबारी देवेंद्र के परिजनों ने बताया कि वे गया से मिठाई लाकर जिले में दुकान-दुकान पहुंचाता था। इसी सिलसिले में वह आज भी मिठाई पहुंचाने राहुई जा रहा था, तभी इसी दरम्यान यह मनहूस घटना घटी।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now