Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


आलमगंज में बहु के प्रताड़ना से उबकर ससुर ने खुदकुशी करने का किया कोशिश

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु पुल के पाया संख्या 44 से एक बुजुर्ग ने अपने जीवन को समाप्त करने के मकसद से...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु पुल के पाया संख्या 44 से एक बुजुर्ग ने अपने जीवन को समाप्त करने के मकसद से गंगा नदी में छलांग लगाने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान सेतु पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता व मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर से बुजुर्ग को गंगा में कूदने से बचा लिया। जिसके बाद पुलिस कर्मियों की मदद से बुजुर्ग को कस्टडी में लेकर उसे आलमगंज थाना की पुलिस को सौंपा दिया। पीड़ित बुजुर्ग की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के बिशनपुरा निवासी शत्रुघ्न दास के रूप में की गई है।






https://youtu.be/shdIfqAihPU




घटना के संबंध में पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि हम बहू की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने का फैसला लिया था। बुजुर्ग ने बताया कि मेरा बेटा भी मामले में हस्तक्षेप नही करता हैं, ऐसे में हम अपनी जिंदगी से हताश और निराश हो चुका हूँ। इसी कारणों से हम खुदकुशी करना चाहते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही हैं।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now