Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सीएम की वर्चुअल रैली में भाग लेंगे 30 हजार से अधिक सेवादल के कार्यकर्ता

पटना (न्यूज सिटी)। आगामी 6 सितम्बर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली को लेकर बिहार प्रदेश जदयू सेवादल के मुख्यालय व प्रमंडल स्तर पर...


पटना (न्यूज सिटी)। आगामी 6 सितम्बर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली को लेकर बिहार प्रदेश जदयू सेवादल के मुख्यालय व प्रमंडल स्तर पर प्रभारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष विशन कुमार बिट्टू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नेताओं ने उक्त रैली में संकल्प लिया कि मुख्यमंत्री की डिजीटल रैली में पूरे बिहार से 30 हजार से अधिक कार्यकर्ता जुड़ेंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विशन कुमार बिट्टृ ने कहा कि जदयू सेवा दल का संगठन पंचायत स्तर तक फैल चुका हर पंचायत में जदयू सेवादल की कमिटी काम कर रही है और इसे जल्द ही हर बूथ तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गये विकास कार्य की चर्चा हर लोगों की जुबान पर है और लोग फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से कमान सौपने के लिए संकल्पित हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी धीरज पांडेय ने कहा कि उनके नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि जदयू के कार्यकर्ता चुनाव में 90 प्रतिशत बिहार में हुए विकास की चर्चा करें और महज 10 प्रतिशत विपक्षियों का सवाल का जवाब दें। इससे ही पार्टी जनता तक पहुंंच जाएगी। इस मौके पर भागलपुर प्रमंडल प्रभारी कृष्णदेव शर्मा, मुंगेर प्रमंडल प्रभारी परसुराम पारस सिंह, कोसी प्रमंडल प्रभारी सत्यनारायण झा, पूर्णियां प्रमंडल प्रभारी उमेश पोद्दार, तिरहुत प्रमंडल प्रभारी अप्पू पटेल, सारण प्रमंडल प्रभारी अभय पटेल, मगध प्रमंडल प्रभारी सुजीत चन्द्रवंशी,दरभंगा प्रमंडल प्रभारी राजीव कुमार, प्रदेश प्रवक्ता कुणालदीप व प्रदेश कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now