पटना (न्यूज सिटी)। जिला जनता दल (यू) बाढ़ के पुराने साथी एवं हरनौत विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रशुन्न कुमार सिंह का असामयिक निधन हो गया। ...
पटना (न्यूज सिटी)। जिला जनता दल (यू) बाढ़ के पुराने साथी एवं हरनौत विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रशुन्न कुमार सिंह का असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से जदयू में शोक की लहर दौड़ गई है।

उनके निधन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह ने शोक जताया है। उन्होंने अपने शोक-संदेश में कहा कि स्व• प्रशुन्न कुमार सिंह पार्टी के मजबूत नेता थें, उनके निधन से पार्टी को विशेष क्षति हुई है। उनकी दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ और शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।
शोक-संदेश देने वालों में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद रामचन्द्र प्रसाद सिंह, स्थानीय सांसद राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ पूर्व सविप संजय कुमार सिंह (गांधी जी), बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार, राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश महासचिव डाॅ नवीन कुमार आर्य व अनिल कुमार, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार और जिला जदयू अध्यक्ष दिलीप पटेल आदि शामिल थे।



