पूर्णिया (न्यूज सिटी)। मरंगा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 31 मरंगा के सड़क के किनारे एक ढाबा के पास खाली जमीन पर बने झोपड़ी से ...
पूर्णिया (न्यूज सिटी)। मरंगा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 31 मरंगा के सड़क के किनारे एक ढाबा के पास खाली जमीन पर बने झोपड़ी से 240 लीटर बीयर और 125 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। स्थानीयों की माने तो जिस जगह से पुलिस ने शराब बरामद किया है वहां रोजाना शाम के समय शराब माफियाओं का जमावड़ा लगता है। शराब माफियाओं के साथ साथ लग्जरी गाड़ियों का भी जुटान होता है। साथ ही यंहा शराब लोड और अनलोड भी किया जाता है। यही से शराब तस्कर फोन पर ऑडर लेकर होम डिलेवरी भी करता है।
मरंगा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा ने झोपडी से बरामद शराब के बारे में बताया कि पुलिस को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि एनएच 31 के समीप एक ढाबा के बगल में खाली जमीन पर बने एक झोपड़ी में शराब की खेप का स्टॉक पॉइंट बनी हुई है। जिसमें प्रतिदिन रात को विदेशी शराब की खेप ला कर रखा जाता है। साथ ही यहां से पूर्णिया के विभिन्न जगहों पर गुप्त रूप से पहुँचाया जाता है। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की टीम के द्वारा इस मामले को लेकर छापेमारी की गई थी जहाँ देर रात्रि शराब की खेप झोपड़ी से बरामद किया गया।
झोपड़ी से 240 लीटर बियर 125 लीटर देशी शराब जब्त किया गया। उक्त स्थल से किसी भी शराब तस्करों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल जमीन और झोपड़ी किसका है अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस जल्द ही इस जगह से जुड़े शराब माफियाओ को भी गिरफ्तार कर लेगी। वही अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही गुप्त सूचना के आलोक पर छापेमारी भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जमीन और झोपड़ी मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।
पुलिस की टीम के द्वारा लगातार उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में हरेक बिंदुओं पर गौर किया जा रहा है जिसमे खुलासे होने के साथ और कई लोगों के नाम भी आ सकते हैं। पुलिस की टीम इस मामले को लेकर ताबरतौर छापेमारी कर रही हैं। थानाध्यक्ष ने ये भी बताया कि शराब की बरामदगी के बाद जब्ती सूची तैयार कर उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्यवाही की जा रही है।



