Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


NMCH में आज दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने जीती जिंदगी की जंग, अस्पताल से मिली छुट्टी

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित एनएमसीएच से आज दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने जिंदगी की जंग जीत ली है और उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे ...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित एनएमसीएच से आज दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने जिंदगी की जंग जीत ली है और उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आरएमआरआई के सैंपल जांच में दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आते ही दोनों मरीजों को होम क्वारेंटाइन करने के लिए दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं।









स्वस्थ हुए मरीजों में से एक मरीज पटना सिटी के मालसलामी के रहने वाले गुड्डू सिंह हैं तो दूसरे मरीज जहानाबाद जिला निवासी राहुल कुमार हैं। वही स्वास्थ्य ठीक होने पर दोनों मरीजों ने डॉक्टरों को टीम को आभार प्रकट कर धन्यवाद कहा।






https://youtu.be/2K49dc3i5yg




मौके पर अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि स्वास्थ्य हुए जहानाबाद जिला के मरीज राहुल कुमार ब्लड कैंसर से पीड़ित था, जो अस्पताल के डॉक्टरों के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी। साथ ही डॉ सिन्हा ने बताया कि अस्पताल से अब तक कुल 175 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now