Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


NMCH में एक ही दिन में दो कोरोना मरीज मरने से मचा हड़कंप, आकड़ा पहुंचा 28

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार में आज फिर से कोरोना पॉजिटिव दो बुजुर्ग मरीज की मौत एनएमसीएच में हो गई है। वही बुजुर्ग की मौत के बाद सूबे में ...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार में आज फिर से कोरोना पॉजिटिव दो बुजुर्ग मरीज की मौत एनएमसीएच में हो गई है। वही बुजुर्ग की मौत के बाद सूबे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 28 पहुंच चुकी है। कोरोना से ग्रसित 27 वें मृतक की पहचान शिवहर जिला के रहने वाले किशोरी लाल के रूप में हुई है। एनएमसीएच अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने कोरोना पॉजिटिव मरीज किशोरी लाल (75 वर्षीय) की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि वे बीते 29 मई को आईजीआईएमएस पटना से गंभीर हालत में रेफर होकर एनएमसीएच में भर्ती कराए गए थे। मृतक पित्त की नली के कैंसर से पीड़ित था, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर जॉन्डिस से भी आक्रांत था। साथ ही डॉ सिन्हा ने कहा कि मरीज का बिल रुबिन 45 फीसदी था। हालांकि डॉक्टरों की टीम ने मरीज की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया, परंतु उन्हें बचाया नही जा सका।









वही कुछ घंटों के बाद एनएमसीएच में कोरोना पॉजिटिव एक और बुजुर्ग मरीज की मौत हो गयी। इनके मौत के बाद सूबे में कोरोना से 28 वें मरीज की मौत हुई है। मृतक नागेश्वर प्रसाद सिंह बेगूसराय के रहने वाले बताये जाते है। मृतक के संबंध में अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि 25 मई को आईजीआईएमएस, पटना में कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद इन्हें एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। साथ ही 84 वर्षीय बुजुर्ग मरीज नागेश्वर प्रसाद सिंह की मौत की पुष्टि करते हुए डॉ सिन्हा ने बताया कि वे लकवा से ग्रसित थे और बॉडी के इम्युनिटी पावर भी बहुत कमजोर था। साथ ही वे जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि इनकी मौत बॉडी के इम्युनिटी पावर कमजोर होने से हुई है। हालांकि आज एनएमसीएच में गुरुवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत होने से हड़कंप मच गया हैं। वही इन दोनों मरीजों की मौत के बाद सूबे में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 28 पहुंच चुकी है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now