Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कृषि मंत्री का आश्वासन, जल्ला क्षेत्र में चुकंदर फसल की बर्बादी का भरपाई बिहार सरकार करेगी

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना साहिब एवं फतुहा के जल्ला क्षेत्र में चुकंदर की फसल बर्बाद होने पर नुकसान की भरपायी राज्य सरकार करेगी। कृषि मंत...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना साहिब एवं फतुहा के जल्ला क्षेत्र में चुकंदर की फसल बर्बाद होने पर नुकसान की भरपायी राज्य सरकार करेगी। कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने भाजपा किसान मोर्चा के ज्ञापन पर यह आश्वासन दिया है।









चार चरणों के लॉक डाउन के कारण चुकंदर मंडी तक नहीं पहुंचे और फसल खेतों में कीड़े-मकोड़े लग जाने से बर्बाद हो गई। इस मुद्दे पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार से मुलाकात कर उनका ध्यान आकृष्ट किया था। किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया कि जल्ला क्षेत्र के करीब 30 गांव में 450 बीघा में लगी चुकंदर की नगदी फसल खराब होने से लगभग 250 किसान प्रभावित हुए हैं। ऐसे किसानों की सूची कृषि मंत्री प्रेम कुमार को किसान मोर्चा ने सौंपी।






https://youtu.be/ZCDNy2Chnjw




कृषि मंत्री ने किसानों की परेशानी सुनने के बाद यथाशीग्रह सूची की जांच कर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने माननीय मंत्री जी को प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुए साग- सब्जी फल एवं तिलहन-दलहन के नुकसान का भी ध्यान आकृष्ट कराते हुए यथाशीघ्र मुआवजा देने की बात की। शिष्टमंडल में जल्ला मंडल अध्यक्ष सीताराम मेहता, शंकर मेहता, पूर्व ग्रामीण प्रभारी शिवेंद्रधारी सिंह, कपिल यादव ,संतोष सिंह,सुजीत कुशवाहा, जयनंदन यादव शामिल थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now