Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


चीन निर्मित सामग्रियों का बहिष्कार से आत्मनिर्भर भारत बनेगा : पप्पू वर्मा

पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा की चीन निर्मित सामग्रियों का बहिष्कार से ही आत्मनिर्भर भारत अभिया...


पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा की चीन निर्मित सामग्रियों का बहिष्कार से ही आत्मनिर्भर भारत अभियान को मिलेगी मजबूती। उन्होंने चीन निर्मित सामग्रियों का बहिष्कार अभियान को बिहार में शुरुआत करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते पूरी दुनिया को चीन के प्रति घृणा उत्पन्न हुआ है। पूरी दुनिया का मानव समाज मानवता का दुश्मन चीन निर्मित वायरस के कारण परेशान व हताशा का जीवन व्यतीत कर रहे हैं लाखों लोगों की मृत्यु हो चुकी है करोड़ों लोगो का व्यापार चौपट हो चुका है कई परिवार पूरे परिवार समेत बर्बाद हो चुका हैं करोड़ों लोग बेघर व बेरोजगार हो चुके हैं पूरी दुनिया में मातम का माहौल है, पूरा विश्व इस वायरस के चपेट के कारण विश्व के लगभग देशों को आर्थिक मंदी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। विश्व की सारी शक्तियां इस वायरस से छुटकारा पाने के लिए संघर्ष कर रही है, इस वायरस के कारण भारत में भी बड़े पैमाने पर आम जनमानस पर असर पड़ा है।









कोरोना के चलते चीन के प्रति दुनिया के देश नाराज है। वे लोग हर हाल में चीन को सबक सिखाना चाहते हैं और चीन के साथ किसी प्रकार का व्यापार नहीं करना चाहते हैं। जिसके कारण पूरी दुनिया का व्यापार जगत भारत की ओर आकर्षित हुआ है। महामारी के समय मोदी सरकार ने हर क्षण का बेहतर उपयोग किया है। भारत निवेशकों के लिए अच्छा माहौल उत्पन्न किया है। जिसके कारण भारत के कई राज्य इस अवसर का लाभ उठाने के लिए बेताब हैं और उन्होंने अपना प्रयास भी तेज कर दिया है। कई बड़े निवेशक गुजरात, महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्यों में निवेश की योजना भी बना ली है। चीन का क्रूर चेहरा विश्व के सामने आने के बाद कई देशों ने चीनी सामग्रियों का बहिष्कार शुरू कर दिया है। भारत में भी चीन निर्मित सामग्रियों का बहिष्कार बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। पूरी दुनिया के व्यापार जगत को अपने यहाँ से पैर उखड़ते देख चीन इन सभी हालातों से घबराकर चीन वायरस एवं उनके यहां होने वाले आर्थिक नुकसान से दुनिया को ध्यान भटकाने के लिए भारत के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है।






https://youtu.be/PxdyzmoTHMs




वर्मा ने कहा कि चीन निर्मित सामग्रियों से छुटकारा पाने का व चुनौतियों को अवसर में बदलने का भारत के पास अच्छा मौका है। प्रधानमंत्री जी की अपील 'लोकल को वोकल' बनाने अभियान के माध्यम से भारत निर्मित सामग्रियों का विस्तार कर पूरी दुनिया के सामने उदाहरण प्रस्तुत करे व आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती प्रदान कर समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण में पूरी शक्ति लगाकर आगे बढ़ना होगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now