Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


Selfiwithmask अभियान का दिखा असर, लोग बढ़ चढ़ कर ले रहे है हिस्सा : पप्पू वर्मा

पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि SelfiWithMask गमछा अभियान को बिहार समेत अनेक राज्यों के छात्रो...


पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि SelfiWithMask गमछा अभियान को बिहार समेत अनेक राज्यों के छात्रों एवं नौजवानों ने भी मैसेज बॉक्स में सेल्फी के साथ अपना फोटो भेज कर अभियान का जबरदस्त समर्थन किया। इस अभियान को शुभारंभ करने के पीछे एकमात्र मकसद था की वर्तमान समय में वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत समेत दुनिया के कई देश प्रत्यक्ष रूप से युद्ध लड़ रहा है।









महामारी से बचाव एवं केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा देश के नागरिकों के हित में किए जा रहे सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य एवं प्रत्यक्ष रूप से इस महामारी से लड़ रहे चिकित्सा कर्मियों, सफाई कर्मियों, पुलिसकर्मियों के प्रति अपनी श्रद्धा व आभार व्यक्त करते हुए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा मास्क या गमछा पहन कर ही घरों से बाहर निकलने की अपील को समर्थन हेतु यह अभियान चलाया गया था। जिस का जोरदार समर्थन बिहार के छात्र नौजवानों ने किया है। इस अभियान से जुड़ने वाले तमाम छात्र नौजवानों को मैं अपनी ओर से उनका बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं और एक बार पुनःउनसे यही आग्रह एवं विनती रहेगा। देश हित में किए जा रहे सभी प्रकार के पुनीत कार्य में अपना योगदान एवं सहयोग दें। श्री वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार इस भीषण महामारी के समय देश के तमाम चिकित्सा कर्मियों, पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मियों एवं देश के सभी जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों द्वारा अपना अंशदान एवं जरूरतमंद लोगों के बीच में सेवा कार्य किया जा रहा है।









निश्चित ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय प्रयास है और उनके द्वारा उठाया गया एक क्रांतिकारी कदम है। जिसकी प्रशंसा भारत सरकार के साथ-साथ दुनिया के अनेकों देशों द्वारा उनकी सराहना की जा रही है। ऐसे में हम तमाम छात्र युवाओं का कर्तव्य बनता है कि इस वैश्विक महामारी में अपने आप को सुरक्षित रखते हुए इस पुनीत कार्य में देश हित में अपना सहयोग अर्पित करें और जब तक इस महामारी का पूरी तरह से अंत नहीं हो जाता है। तब तक विभिन्न प्रकार के अभियान चलाकर इस महामारी के प्रति लोगों में जन जागरूकता अभियान चलाया जाता रहा जाए।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now