पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित NMCH में आज तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। तीनों मरीजों के सैंपल जांच की रिपोर्ट तीसरी...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित NMCH में आज तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। तीनों मरीजों के सैंपल जांच की रिपोर्ट तीसरी बार भी RMRI से नेगेटिव आने पर उन्हें 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।
एंबुलेंस से सभी मरीजों को उनके घर भेज दिया गया। स्वस्थ हुए मरीजों में 2 मरीज मुंगेर जिले के निवासी हैं, वही एक मरीज सारण जिले का निवासी है।

मौके पर NMCH के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि अस्पताल से अबतक कुल 85 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं। वही इलाज के दौरान कोरोना पॉजिटिव 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि जिन दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई थी, वे दोनों कोरोना पूर्व से कैंसर से पीड़ित थे।



