पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा आज तीसरे चरण के लॉक डाउन के तहत 37 वें दिन भी पटना सिटी के विभिन्न क्षेत्रों सहित पटना के...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा आज तीसरे चरण के लॉक डाउन के तहत 37 वें दिन भी पटना सिटी के विभिन्न क्षेत्रों सहित पटना के ग्रामीण इलाकों में 640 पैकेट भोजन का वितरण किया।

समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष स वरिष्ठ समाजसेवी श्री ओ पी साह, श्री बिहारी जी मिल्स के द्वारा दी गई थी। वितरण का आयोजन अशोक राजपथ, श्री गुरु गोविंद सिंह पथ, पटना साहिब स्टेशन, मोर्चा रोड, हाजीगंज, कंगन घाट, NH 30, राजेंद्र नगर, स्टेशन रोड, गांधी मैदान जैसे इलाकों में वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, प्रदीप केडिया, बिटटू खेतान, राजेश देवड़ा, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, सुभाष पोद्दार, कृष्ण मुरारी झुनझुनवाला, अशोक कसेरा, संजय झुनझुनवाला, अनूप पोद्दार, सोनु टेकरीवाल सहित अनेक सदस्य सक्रिय थे।



