Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


विद्युत फिक्स चार्ज माफ कराने के लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। जन संघर्ष मोर्चा के माध्यम से आज एक शिष्टमंडल ने पटना सिटी एसडीओ राजेश रौशन से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। जिस दौरान शिष...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। जन संघर्ष मोर्चा के माध्यम से आज एक शिष्टमंडल ने पटना सिटी एसडीओ राजेश रौशन से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। जिस दौरान शिष्टमंडल ने एसडीओ को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि देशव्यापी लॉक डाउन में कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल विद्युत उपभोक्ताओं के समक्ष फिक्स चार्ज भुगतान करना बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही हैं।






https://youtu.be/XotJPLU4xKM




जिससे बंद पड़े प्रतिष्ठान, छोटे-छोटे कल कारखाने, छोटे छोटे दुकानदार को फिक्स चार्ज की राशि भुगतान करने में अक्षम हैं। जहां एक तरफ उन छोटे लोगों के बीच खाने के लाले पड़े हैं तो वही फिक्स चार्ज एक बड़ी मुसीबत लेकर आया है, जिससे आमजन त्रस्त है।









साथ ही कहा कि उपरोक्त मांग के समर्थन में हमलोग महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश इत्यादि राज्यों में फिक्स चार्ज पूर्व में ही माफ किए गए हैं। जिसकी छाया प्रति भी शिष्टमंडल ने मांग पत्र के साथ सलंग्न की हैं तथा एसडीओ से मांग करते हुए कहा कि हम चाहेंगे कि जनहित से जुड़ी इस मांग को बिहार सरकार के संज्ञान में लाएं।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now