Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार के प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली पर सरकार लगाम कसे : पप्पू वर्मा

पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि बिहार के सरकारी स्कूल के बदहाली व प्राइवेट स्कूलों के मनमानी ...


पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि बिहार के सरकारी स्कूल के बदहाली व प्राइवेट स्कूलों के मनमानी से बिहार के जनता त्रस्त है। विदित हो कि वैश्विक महामारी में बिहार सरकार के द्वारा लगातार प्राइवेट स्कूलों को दिशा निर्देश दिया गया फीस माफ करने की लेकिन निजी विद्यालय चलाने वाले हर छोटे-बड़े अधिकांश संस्थान अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे है और अभिभावकों को दोहन और शोषण करने का सिलसिला इन संस्थानों द्वारा जारी है।









श्री वर्मा ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा सरकारी विद्यालयों के उपेक्षा के कारण आज बिहार में बड़े पैमाने पर प्राइवेट स्कूलों का रोजगार बिहार में बढ़ा है। एक और जहां सरकारी स्कूलों के बड़े-बड़े बिल्डिंग अपनी पुरानी गरिमा और विरासत का उदाहरण प्रस्तुत कर अपनी उपेक्षा का रोना रो रहा है। वही प्राइवेट स्कूल छोटे-छोटे बिल्डिंग बनाकर सरकारी विद्यालयों का उपेक्षा का लाभ उठाकर अभिभावकों को दोहन करने में व्यस्त है। प्राइवेट स्कूलों का दोहन सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रहता वह अपने यहां पढ़ाने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों का भी नाम मात्र का वेतन देकर उनका भी आर्थिक शोषण करते हैं। जबकि सरकारी विद्यालयों में में पढ़ाने वाले प्राध्यापकों को सभी प्रकार के सुविधा रहते हुए भी सरकारी विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम होने की वजह से व संसाधनों के अभाव एवं सरकारी विद्यालयों में पढ़ने की वातावरण ना होने की वजह से सरकार की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं।





श्री वर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है गया कि बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें प्राइवेट स्कूलों के के तरह उन्हें चकाचक करके व्यवस्थित किया जाए व प्राइवेट स्कूलों के लिए बिहार सरकार कानून एवं गाइड लाइन जारी करते हुए उन पर अंकुश लगाकर बिहार के लोगों को आर्थिक एवं मानसिक शोषण से बचाया जा सके।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now