Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मोकामा पहुंचे तेजस्वी यादव, मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर दिया सांत्वना

पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के मोकामा क्षेत्र अंतर्गत घोसवरी प्रखंड के रामनगर में दो महादलित युवकों देवव्रत माँझी और सोल्जर माँझी की अपर...


पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के मोकामा क्षेत्र अंतर्गत घोसवरी प्रखंड के रामनगर में दो महादलित युवकों देवव्रत माँझी और सोल्जर माँझी की अपराधियों ने निर्मम हत्या कर खेत मे फेक दिया था। जिसके बाद इस घटना से पीड़ित के परिवार डरे सहमे हुए थे। वही आज पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शोकाकुल परिवार से मुलाक़ात कर उन्हें सांत्वना दी। वही मौके पर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में दलितों, अतिपिछड़ों और गरीबों पर अत्याचार चरम पर है। अपराधियों को खुली छूट है।









बता दें कि मोकामा टाल क्षेत्र में घोसवारी इलाके में बीते शुक्रवार को शाम के वक्त दो महादलित युवक देवव्रत मांझी और सोल्जर मांझी अपने घर से किसी काम होने के कारण अपने घर से निकले थे। लेकिन देर रात तक दोनों के घर वापसी नहीं होने पर दोनों के परिजनों को अनहोनी होने की आशंका लगी।









जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना घोसवारी थाना की पुलिस को दिया था। लेकिन अगले दिन सुबह के वक्त जब लोग खेत पहुंचे तो दोनों युवक की शव खेत में पड़ा मिला था।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now