Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


स्पेशल ट्रेन से 1200 प्रवासी मजदूर एर्नाकुलम से मुजफ्फरपुर पहुंचे, जिला प्रशासन हुए अलर्ट

मुजफ्फरपुर (न्यूज सिटी)। कोविड-19 को लेकर संपूर्ण देश में लॉक डॉउन लागू है। वहीं इसके वजह से बिहार के लाखों प्रवासी मजदूर व छात्रों देश के ...


मुजफ्फरपुर (न्यूज सिटी)। कोविड-19 को लेकर संपूर्ण देश में लॉक डॉउन लागू है। वहीं इसके वजह से बिहार के लाखों प्रवासी मजदूर व छात्रों देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हुए थे। स्कूल-कॉलेज व कल कारखाने के बंद होने से इन लोगों को सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिन कारणों से प्रवासी छात्र व मजदूर अपने घर वापस आना चाह रहे थे। जिसके बाद राज्य सरकारों ने इसकी फरियाद केंद्र सरकार तक पहुंचाई और सरकार प्रवासी मजदूरों व छात्रों को घर पहुंचाने के लिए रेल मंत्रालय से पहल करते हुए ट्रेन की सुविधा मुहैया करवाई।









वहीं इसी बीच आज प्रवासियों का जत्था लेकर एक ट्रेन एर्नाकुलम जंक्शन से बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची। वहीं जत्थे में बिहार के कई जिले के करीब 12 प्रवासी मजदूर सफर कर एर्नाकुलम से मुजफ्फरपुर पहुंचे।






https://youtu.be/kFbPx73QD-s




वही ट्रेन के मुजफ्फरपुर पहुंचने की सूचना मिलते ही रेल व स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गई और ट्रेन से प्रवासियों को उतरते ही सबसे पहले उन लोगों के थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई। साथ ही उनके खाने-पीने की भी इंतजाम किए गए थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now