पटना (न्यूज सिटी)। गृह विभाग, बिहार की ओर से एक नई अधिसूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार के 4 आईपीएस (IPS) अफसरों को सरकार न...
पटना (न्यूज सिटी)। गृह विभाग, बिहार की ओर से एक नई अधिसूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार के 4 आईपीएस (IPS) अफसरों को सरकार ने प्रोन्नति दी है। प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में IPS प्राणतोष कुमार दास, IPS बिनोद कुमार, IPS मोहम्मद अब्दुल्लाह और IPS अभय कुमार लाल हैं।

इन अधिकारियों को कनीय प्रशासनिक ग्रेड वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है। सभी आईपीएस अफसरों का वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा। मतलब कि अभी जहां हैं, वहीं कार्यरत रहेंगे।



