Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


रेल मंत्रालय के पहल पर 01 जून से बिहार के विभिन्न स्टेशनों से चलेंगी कुल 68 ट्रेनें

पटना (न्यूज सिटी)। आम लोगों की सुविधा के मद्देनजर देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और गृह मंत्रालय के परामर्श से रेल...


पटना (न्यूज सिटी)। आम लोगों की सुविधा के मद्देनजर देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और गृह मंत्रालय के परामर्श से रेल मंत्रालय द्वारा 01 जून (सोमवार) से ट्रेन सेवाओं के आंशिक बहाली करते हुए 200 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करेगी। इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे ने प्रेस रिलीज जारी कर उपरोक्त जानकारी दी है। जिसमें बताया गया है कि बिहार राज्य के लिए 48, जबकि यहां से गुजरने वाली 20 स्पेशल ट्रेनें भी शामिल है।





पूर्व मध्य रेलवे द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, स्पेशल ट्रेन का परिचालन नियमित ट्रेनों के पैटर्न पर महत्वपूर्ण स्टेशनों के लिए होने जा रहा है। यह विशेष सेवाएं 1 मई से चलाई जा रही मौजूदा श्रमिक एक्सप्रेस और 12 मई से चल रही 30 एसी स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त होगी। जबकि जारी रिलीज में यह भी बताया है कि अन्य सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेन, उपनगरीय नियमित सेवाएं अगले निर्देश तक रद्द रहेगी।





भारतीय रेल द्वारा 01 जून से चलाई जाने वाले 200 स्पेशल ट्रेनों में से 48 स्पेशल (24 जोड़ी) ट्रेनें पटना, गया, मुजफ्फरपुर, सहरसा सहित बिहार राज्य के अंतर्गत पड़ने वाले अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों से खुलेगी/पहुंचेगी। साथ ही 20 (10 जोड़ी) वैसी ट्रेनें भी हैं , जो बिहार राज्य के लिए निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अपने गंतव्य को जाएगी। वहीं यात्रा के दौरान लोगों को कोविड-19 से बचाव हेतु बताए गए तरीके को अपनाना और मार्क्स लगाना अनिवार्य किया गया है।





नियमित ट्रेनों के पैटर्न पर चलाए जाने वाली स्पेशल ट्रेन है निम्नवत है :::














ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now