Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन इतिहास रचेगा : राजीव रंजन

पटना (न्यूज सिटी)। दीघा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर एवं वार्ड अध्यक्षों के साथ-साथ प्रमुख नेताओं की बैठक प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री वशिष्...


पटना (न्यूज सिटी)। दीघा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर एवं वार्ड अध्यक्षों के साथ-साथ प्रमुख नेताओं की बैठक प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर एक अगस्त को पटना गांधी मैदान में आहूत कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री वशिष्ठ नारायण सिंह ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन इतिहास दर्ज करने की ओर अग्रसर है। दीघा के कार्यकर्ता बड़ी तादाद में पूर्ण अनुशासन के साथ गांधी मैदान पहुँचे। साथ ही श्री सिंह ने कहा कि पूरे राज्य से मतदान केंद्रों पर सक्रिय दो लाख कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुँचेंगे। पूरे राज्य में इसके लिए अच्छी तैयारी हुई है।









वही मौके पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने दीघा विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों की तैयारी का ब्योरा देते हुए कहा कि पार्टी ध्वज एवम् पट्टा के साथ हर वार्ड के कार्यकर्ता बैनर लेकर गांधी मैदान पहुँच रहे हैं।हर वार्ड का भ्रमण करके कार्यकर्ताओं को सही समय पर प्रस्थान करके सम्मेलन स्थल पर पहुँचने के लिए आग्रह किया जा चुका है। साथ ही कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा चुनाव 2020 का शंखनाद किया जाएगा।









इस अवसर पर जदयू नेता सबीऊद्दिन अहमद प्रिंस श्रीवास्तव, नागेन्द्र कुमार, राहुल खण्डेलवाल, अरुण कुमार सिंह, दिनेश चंद्रवंशी, डाॅक्टर हसन इमाम, मनोज गुप्ता, धीरज कुमार, दिनेश सिंह, जनर्दन पटेल, शुभनारायण सुनिता बिंद, ददन यादव, श्याम बिहारी यादव, मधुशीला  सिंह, एजाज अहमद, पृथ्वीनाथ पासवान, संजू कुमारी, कंचनमाला चैधरी, शोभा देवी, विनीता स्टेफी, सरोज देवी इम्तियाज आलम, एजाज खान, कंचन सिंह आदि उपस्थित थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now