पटना सिटी : छठ पर्व के दूसरे दिन बुधवार को भी स्वंयसेवी संस्थाओं व सामाजिक संगठनों की ओर से व्रतियों के बीच नारियल, फल, सूप, साड़ी समेत अन्य...
पटना सिटी : छठ पर्व के दूसरे दिन बुधवार को भी स्वंयसेवी संस्थाओं व सामाजिक संगठनों की ओर से व्रतियों के बीच नारियल, फल, सूप, साड़ी समेत अन्य पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया। मोर्चा रोड में स्व सत्येंद्र कुशवाहा विचार मंच की ओर से 501 व्रतियों के बीच सूप, नारियल, नींबू, ईख समेत अन्य फल व पूजन सामग्री बांटा गया। जिसका शुभारंभ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, पूर्व उपमेयर सन्तोष मेहता, रूपनारायण मेहता, विनीत कुशवाहा व संजीव मेहता ने संयुक्त रुप से किया। मौके पर महेंद्र अरोड़ा, दिलीप भारती, रोहित कुमार, सन्नी मेहता, राजेश मेहता समेत कई लोग मौजूद रहे। चौधरी गली, मच्छरहट्टा स्थित गोविंद बाग मंदिर की ओर से जरूरतमंद व्रतियों के बीच 521 सूप और 26 प्रकार की पूजा सामग्री वितरित की गई। संजय प्रकाश यादव ने बताया कि यह वितरण कार्यक्रम पिछले 12 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन में अध्यक्ष शशि शेखर रस्तोगी, संजय यादव, मनोज यादव, संतोष यादव, आकाश यादव, ऋषभ राज, श्याम खत्री, संजय कुमार, राजेश यादव सक्रिय रहे। बड़ी पटनदेवी मंदिर गली, महाराजगंज स्थित मेयर सीता साहू के आवासीय परिसर में मेयर सीता साहू, उपमेयर रश्मि चंद्रवंशी, बड़ी पटनदेवी मन्दिर के महंत विजय शंकर गिरि, मेयर प्रतिनिधि शिशिर कुमार, वार्ड 58 के पार्षद श्वेता कुमारी, राकेश बबलू, अमित कानोडिया ने 2100 व्रतियों के बीच सूप, नारियल, नींबू, ईख समेत अन्य फल व पूजन सामग्री का वितरण किया गया। मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी की ओर से शहीद भगत सिंह चौक के नजदीक 251 छठ व्रतधारियों के बीच 31 प्रकार की पूजा सामग्री का वितरण किया गया। जिसका उद्घाटन सूबे के पूर्व मंत्री व जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने किया। अध्यक्षता करते हुए संजीव देवड़ा ने बताया कि गुरुवार की शाम व्रतियों के बीच गाय का दूध व शुक्रवार की सुबह, नींबू, चाय, दूध व चीनी का वितरण किया जाएगा। मंगल तालाब पानी टंकी के समीप रामचंद्र गोप नामपट्ट स्थल पर 251 छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री बांटा गया। जिसका शुभारंभ कांति देवी ने किया।





