Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी: आलमगंज थाना पुलिस ने अंतर राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया

पटना सिटी की आलमगंज थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...


पटना सिटी
की आलमगंज थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये नगद, पांच मोबाइल फोन, आठ सिम कार्ड और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान नालंदा जिले के भैरो बिगहा निवासी विजय कुमार सिंह, सनी कुमार सिंह, बिहटा के दौलतपुर सिमरी निवासी मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद रहमान के रूप में की गई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सिडनी ग्राउंड के पास कुछ लोग ऑनलाइन फ्रॉड किए गए पैसों के लेनदेन को लेकर आपस में झगड़ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान सभी ने बताया कि वे अंतर राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के सदस्य हैं।

पटनासिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा ने एक संवाददाता सम्मेलन में गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि नालंदा जिले का सनी कुमार यादव इस गिरोह का मुख्य सरगना है और वह अभी फरार है। विजय कुमार सिंह मुख्य सरगना का पार्टनर है। सहायक पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि गिरोह ने हाल ही में उत्तराखंड के एक व्यवसायी से 6 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड किया था। जांच में यह भी सामने आया है कि पिछले तीन दिनों में गिरोह ने 9 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन किया है।


गिरोह के सदस्य भोले-भाले लोगों को विभिन्न प्रलोभनों के जरिए झांसे में लेते थे और उनका बैंक खाता विवरण, एटीएम कार्ड और यूपीआई जेनरेट कर लेते थे। सहायक पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों के तार अन्य राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। उन्होंने साइबर सेल से मदद लिए जाने की बात भी दोहराई। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रही है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now