PATNA CITY : पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू ने पटना सिटी के पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल कार्यालय के बूथ संख्या 93 पर मतदान किया। इस मौक...
PATNA CITY : पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू ने पटना सिटी के पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल कार्यालय के बूथ संख्या 93 पर मतदान किया। इस मौके पर महापौर ने लोकसभा चुनाव को लोकतंत्र का महापर्व करार देते हुए आम मतदाताओं से घर से निकलकर मतदान किए जाने की अपील की। महापौर ने स्वस्थ लोकतंत्र को लेकर लोगों से हर हाल में मतदान किए जाने की अपील की। इस दौरान महापौर ने लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत का दावा प्रस्तुत करते हुए एक बार फिर से केंद्र में एनडीए की सरकार बनने की आशा जताई ।




