पटना सिटी । नून का चौराहा मोहल्ले में दीपावली के मौके पर स्थापित मां काली की मूर्ति का विसर्जन शुक्रवार को किया गया। गाजे-बाजे के साथ निकली ...
पटना सिटी । नून का चौराहा मोहल्ले में दीपावली के मौके पर स्थापित मां काली की मूर्ति का विसर्जन शुक्रवार को किया गया। गाजे-बाजे के साथ निकली प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा मे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। चौक शिकारपुर में भक्त शंकर प्रसाद अकेला ने माता की महाआरती उतारी, जहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। विसर्जन शोभायात्रा चौक शिकारपुर, चौक, मन्रछरहट्टा, खाजेकलां, पश्चिम दरवाजा होते हुए भद्रघाट पहुंचा। विसर्जन शोभायात्रा को लेकर सुदर्शन पर, गुरु गोविन्द पर, अशोक राजपथ पर भगत सिंह चौक से गायघाट तक वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया था।
चौक शिकारपुर स्थित गणपति भवन के पास महाआरती में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त शंकर प्रसाद अकेला ने माता की महाआरती कर पुष्पांजलि अर्पित की। घंटे भर हुई महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। आयोजन में विनोद कुमार सोनी, आदित्य सोनी, राहुल कुमार, सूरज कुमार, शंकरलाल अग्रवाल, पंकज शुक्ला, सागर शुक्ला, अनिल कुमार सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। जबकि श्री काली पुजा समिति, नुन का चौराहा की ओर से अजय झा,सुनिल सिन्हा, कमला कान्त शर्मा, धर्मवीर मेहता,अजय दास, मनोज कुमार, अशोक कुमार,मोहन प्रसाद,जय चौधरी, नन्दलाल, अशोक मेहता आदि शोभा यात्रा में शामिल रहे। शोभा यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।





