PATNA CITY : टेंडर हार्टस इंटरनेशनल स्कूल, हाजीगंज में 'यलो डे' हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पीले रंग के परिधानों एवं कटआउट में बच...
PATNA CITY : टेंडर हार्टस इंटरनेशनल स्कूल, हाजीगंज में 'यलो डे' हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पीले रंग के परिधानों एवं कटआउट में बच्चे मनमोहूक लग रहे थे। वे बहुत उत्साहित भी थे। बच्चे इस समारोह में आग, केला, सूरजमुखी, पपीता, स्कूलबस, बैलून, सूरज, शेर हिस, छाता आदि के रूप में नजर आए। बच्चों को इस रूप में देखकर सब बहुत आनंदित हुए। इस कार्यक्रम में रहमत कौर, तास्ती, प्रज्ञांश, गुरुवंश, लक्ष्य, व्योम, कनिष्का, अनन्या, इशिका, आरोही, कैरखी, आराध्या आदि बच्चों ने भाग लिया । इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ने बच्चों को बताया कि 'यलो डे' मनाने का उद्देश्य है बच्चों को पीले रंग का ज्ञान कराना है
तथा इस रंग के फल, सब्जियों, वस्तुओं के बारे में जानकारी देना है। उन्होने बताया कि पीला रंग सूर्य के प्रकाश यानी उष्मा, शक्ति का प्रतीक हैं। किसी भी स्थान पर पीले रंग प्रयोग करने से ऊर्जा मिलती है। पीला रंग भारतीय परंपरा में शुभ माना जाता है। पीला रंग उत्साह तथा आत्म विश्वास बढ़ाने में सहायक है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. जूली भार्गव ने बच्चों को बताया कि हिंदू धर्म मे पीले रंग का बहुत महत्व है। बसंत पंचमी पर सब तरक पीला रंग देखकर ऊर्जा का अनुभव होता है। हमे पीले रंग के फलों का सेवन कसा चाहिए। जिससे हम स्वस्थ रह सकते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद पम्मी, अंजलि, सीमा आदि शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।





