Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बालिक के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

PATNA CITY :  बाईपास थानाक्षेत्र  में नाबालिक के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद अभियुक्तों ...


PATNA CITY : 
बाईपास थानाक्षेत्र  में नाबालिक के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद अभियुक्तों में तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाते हुए नामजद अभियुक्त मुकेश कुमार, सुग्रीव कुमार और गोलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चौथे आरोपी प्रमोद कुमार की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सघन छापेमारी अभियान में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी गोलू कुमार, सुग्रीव कुमार और मुकेश कुमार द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर टेंट सिटी स्थित त्रिपाल से बने एक कमरे में बीते सोमवार की देर रात सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। बाद में प्रमोद कुमार और मुकेश कुमार द्वारा जल्ला वाले महावीर मंदिर स्थित एक कमरे में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

पटना सिटी पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिटी एसपी पटना पूर्वी संदीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पटना डीआईजी सह एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में एएसपी पटना सिटी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, और टीम के सदस्यों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सिटी एसपी ने फरार चौथे आरोपी प्रमोद कुमार को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान सिटी एसपी ने बताया की मामले में हिरासत में लिए गए ऑटो चालक को नाबालिक ने पहचानने से इंकार कर दिया है, उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मुकेश कुमार, सुग्रीव कुमार, गोलू कुमार और फरार प्रमोद कुमार द्वारा ही सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। सिटी एसपी ने बताया कि दुष्कर्म कि पीड़िता और दुष्कर्मी एक ही मोहल्ले के निवासी हैं, ऐसे में दोनों एक दूसरे से परिचित है। सिटी एसपी ने आरोपियों द्वारा बहला-फुसलाकर नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने की बात दोहराई है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now