Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


महादलित परिवार को हटाने के नोटिस दिए जाने के विरोध में एक एक दिवसीय धरना

  PATNA CITY :  झोपड़ी निवासी संघ ने श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल पश्चिमी क्वाटर परिसर में झोपड़ी बनाकर निवास करने वाले लगभग 28 महादलि...

 


PATNA CITY : 
झोपड़ी निवासी संघ ने श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल पश्चिमी क्वाटर परिसर में झोपड़ी बनाकर निवास करने वाले लगभग 28 महादलित परिवार को हटाने के नोटिस दिए जाने के विरोध में एक एक दिवसीय धरना का आयोजन बोली मोड़ पर किया गय! बैठक की अध्यक्षता संघ के महासचिव श्री देवरतन प्रसाद तथा संचालन राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव सह पूर्व पार्षद  बलराम चौधरी ने किया ! धरना को संबोधित करते हुए झोपड़ी निवासी संघ के महासचिव श्री देवरतन प्रसाद ने कहा कि अधीक्षक के द्वारा बिना पुनर्वास की व्यवस्था के हटाने के आदेश को  असंवैधानिक बताते हुए कहा महादलित परिवारों का घर हटाना गरीब विरोधी है! पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने कहा कि श्री गुरु की अस्पताल के अधीक्षक के पत्रांक संख्या 1957 दिनांक 19/11 2022 के आलोक मे नोटिस दिए जाने का निंदा किया तथा बिना पुनर्वास की व्यवस्था के महादलित परिवार को हटाने का निर्णय संविधान की धारा आर्टिकल 21में जीने का अधिकार का घोर उल्लंघन है! उन्होंने कहा कि देश में करोना वैश्विक महामारी में यही सफाई कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर सफाई की थी तथा सैकड़ों लोगों की जान बचाई थी! सीपीआई के वरिष्ठ नेता एवं उर्दू पत्रिका मिसाइल के संपादक गुलाम सरवर आजाद ने कहा कि वहीं सफाई कर्मचारी हैं जिनके मेहनत से पटना स्वच्छ एवं सुंदर होता है! ऐसे में महादलित गरीब परिवार को पुनर्वास किए बिना बेघर करना कहीं से उचित नहीं है!   राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव मोहम्मद जावेद ने कहा कि महादलित परिवार के पुनर्वास हेतु सरकार के पास विशेष व्यवस्था करने का प्रावधान है उन्होंने कहां की एक तरफ महादलित परिवार को किराए पर रूम (कमरा) भी लोगो को नहीं देते हैं!सरकार से पूछना चाहता हूं ऐसे में यह महादलित परिवार जाए तो कहां जाए! माले नेता श्री राम नारायण सिंह ने हटाने के निर्णय को असंवैधानिक बताते हुए कहा की यथाशीघ्र इस गरीबों को आवास की व्यवस्था करे! प्रोफ़ेसर इकबाल अहमद मोहम्मद कैसर युवा समाजसेवी श्री सुरेश साहनी शंभू शरण अनुप सिन्हा कौशल जी आदि ने भी 28 महादलित परिवार को हटाने से पूर्व आवास देने की मांग की ! अंत में सभी लोगो ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 137 वी जयंती पर उनके पहले तैयल चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया!

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now